
'हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे बांग्लादेश', भारत की दो टूक, कनाडा को भी लताड़ा
AajTak
भारत ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी. बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के चटगांव में सांप्रदायिक हिंसा की घटना सामने आई थी.
भारत ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी. बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के चटगांव में सांप्रदायिक हिंसा की घटना सामने आई थी. जिसके बाद आरोप लगे थे कि वहां का प्रशासन हिंदू अल्पसंख्यकों पर कड़ा एक्शन ले रहा है.
कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले की निंदा कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर रणधीर जयसवाल ने कहा, 'आपने हमारे द्वारा की गई टिप्पणियों को देखा है. हम ब्रैम्पटन में मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं. हमने कनाडाई सरकार से भी सख्ती बरतने की अपील करते हैं. उन लोगों पर एक्शन लिया जाना चाहिए जो इस हिंसा में शामिल थे. हमें उम्मीद है कि कनाडाई सरकार उचित कार्रवाई करेगी. वहां हिंदुओं को बुनियादी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, जो चिंता का विषय है.'
उन्होंने कहा कि हमारे पास कनाडा में एक बड़ा प्रवासी वर्ग है. उन लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और आगे भी ठोस निर्णय लेते रहेंगे. इस दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में व्यापारिक समुदाय को ईरान में चाबहार बंदरगाह के उपयोग की पेशकश की है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: चटगांव में सुरक्षा बलों ने हिंदुओं पर की कार्रवाई, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैला था तनाव भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय
भारत-अमेरिका संबंधों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, 'भारत-अमेरिका साझेदारी बेहद खास और बहुआयामी साझेदारी है. हमारे प्रधानमंत्री ने कल राष्ट्रपति ट्रंप से बात की. इससे पहले उन्होंने 'एक्स' पर बधाई संदेश भी भेजा था. प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बताया कि हम बहुत निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हैं, जैसा कि उन्होंने पहले भी उनके साथ किया था . भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









