
'हिंदी सिनेमा खत्म...', साउथ सिनेमा के सामने क्यों फीका पड़ा बॉलीवुड? आलिया भट्ट ने बताया
AajTak
जैसा कि आप जानते हैं कि लंबे समय से फिल्मी दुनिया में North vs South डिबेट गरमाता जा रहा है. अब आलिया भट्ट भी इस डिबेट का हिस्सा बन गई हैं. आलिया ने कहा- साउथ इंडस्ट्री में भी उनकी सभी फिल्में अच्छी नहीं चली हैं. कुछ फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया है और वो बहुत अच्छी फिल्में हैं. ठीक उसी तरह...मेरी फिल्म से शुरुआत करते हैं, गंगूबाई काठियावाड़ी ने काफी अच्छा बिजनेस किया है.
हिंदी सिनेमा लंबे समय से मुश्किल दौर से गुजर रहा है. बॉलीवुड फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही हैं. ना तो स्टार्स की पॉपुलैरिटी काम आ रही है और ना ही फिल्म की स्टोरीलाइन. वहीं, दूसरी ओर साउथ की फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं. अब आलिया भट्ट ने हिंदी और साउथ फिल्मों के बिजनेस पर रिएक्ट किया है.
हिंदी फिल्मों के बिजनेस पर क्या बोलीं आलिया?
जैसा कि आप जानते हैं कि लंबे समय से फिल्मी दुनिया में North vs South डिबेट गरमाता जा रहा है. अब आलिया भट्ट भी इस डिबेट का हिस्सा बन गई हैं. आलिया भट्ट ने इंडियन एक्सप्रेस संग खास बातचीत में इस बारे में बात करते हुए कहा- इंडियन सिनेमा के लिए ये मुश्किल समय रहा है. हमें हिंदी फिल्मों के प्रति थोड़ा काइंड होना चाहिए. आज हम यहां बैठकर कह रहे हैं- ओह बॉलीवुड....ओह हिंदी सिनेमा...लेकिन क्या हम उन फिल्मों को भी गिन रहे हैं, जिन्होंने इस साल काफी अच्छा कलेक्शन किया है.
आलिया ने आगे कहा- साउथ इंडस्ट्री में भी उनकी सभी फिल्में अच्छी नहीं चली हैं. कुछ फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया है और वो बहुत अच्छी फिल्में हैं. ठीक उसी तरह...मेरी फिल्म से शुरुआत करते हैं, गंगूबाई काठियावाड़ी ने काफी अच्छा बिजनेस किया है.
हिंदी सिनेमा खत्म...
आलिया ने आगे कहा- अच्छी फिल्में हमेशा अच्छा परफॉर्म करती हैं. आलिया ने कहा कि ये सिनेमा के लिए मुश्किल समय है, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री अभी भी कोविड में हुए नुकसान से उभर रही है. आलिया ने कहा- करीब 2 साल तक थिएटर्स बंद थे, तो अभी असेसमेंट चल रहा है कि कौन सी फिल्में थिएटर्स में काम करेंगी? कौन सी फिल्में काम कर रही हैं? अच्छा कंटेंट हमेशा चलता है. लेकिन अभी हम दोबारा से ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन सी फिल्में हम थिएटर में रिलीज करेंगे और कौन सी फिल्में हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डायरेक्टली रिलीज करेंगे. इसका ये मतलब नहीं है कि हिंदी सिनेमा खत्म हो गया है. ऐसा नहीं हो रहा है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











