
हिंदी विरोध की शपथ के बीच महिला नेत्री का कंगन निकालता दिखा पार्षद, Video वायरल
AajTak
तमिलनाडु में डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के एक पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पार्षद हिंदी विरोध की शपथ के दौरान एक महिला नेता का कंगन निकालने की कोशिश करते हुए नजर आ रहा है. यह घटना राज्य के कुनूर (Coonoor) क्षेत्र की बताई जा रही है. तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए डीएमके पर तंज कसा है.
तमिलनाडु में हिंदी विरोध की शपथ के दौरान अजीबोगरीब वाकया कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) पार्षद शपथ लेते समय एक महिला नेता के कंगन को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने इसे मुद्दा बनाते हुए डीएमके पर तंज कसा और मामले को चोरी से जोड़ दिया. वीडियो को लेकर तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है.
दरअसल, डीएमके के कार्यकर्ता हिंदी भाषा के विरोध में शपथ ले रहे थे. वायरल वीडियो कुनूर (Coonoor) का बताया जा रहा है, जहां डीएमके के वार्ड सदस्य जाकिर हुसैन भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे. इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि जाकिर हुसैन महिला के हाथ से कंगन को उतारने की कोशिश करता है.
वहीं दूसरी महिला रोकने की कोशिश करती है. इस घटना को लेकर अन्नामलाई ने डीएमके पर निशाना साधा और मामले को चोरी से जोड़ दिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: नए संसद भवन में झंडारोहण का शेड्यूल हिंदी में मिलने पर भड़के डीएमके सांसद त्रिची शिवा, फाड़ कर फेंका
अन्नामलाई ने लिखा- जाकिर हुसैन हिंदी विरोध के बीच एक महिला का कंगन चुराने की कोशिश कर रहे हैं. डीएमके और चोरी का संबंध कभी खत्म नहीं किया जा सकता.' इस वीडियो को लेकर डीएमके की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










