'हिंदी भाषा थोपना मूर्खता, थोपा जाएगा तो होगा विराध', मातृभाषा को लेकर विवाद पर बोले कमल हासन
AajTak
रविवार को सांसद में अपने भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए, हिंदी थोपने की आपकी नापाक मंशा इस देश को बर्बाद कर देगी. अगर सुंदर पिचाई IIT में हिंदी में परीक्षा देते तो क्या Google के शीर्ष पर होते? कमल हासन ने इसको री-ट्वीट किया है.
पिछले कुछ समय से भारत में मातृभाषा को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है. इसको लेकर राजनीति भी खूब की जा रही है. जहां एक तरफ उत्तर भारत के लोग हिंदी को मातृभाषा बता रहे हैं तो वहीं दक्षिण भारत के लोग इसका विरोध कर रहे हैं. इस बीच अब फिल्म अभिनेता कमल हासन भी इसमें आ गए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए हिंदी को थोपे जाने को अज्ञानता बताते हुए इसका विरोध किया है.
இதையே கேரளமும் பிரதிபலிக்கின்றது என்பது பாதி இந்தியாவிற்கான சோற்றுப் பதம். பொங்கல் வருகிறது எச்சரிக்கை. ஓ! Sorry உங்களுக்குப் புரிவதற்காக “ஜாக்த்தே ரஹோ” https://t.co/HLIcAHSpnb
दरअसल, कमल हासल ने केरल के सांसद जॉन ब्रिटास के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए तमिल भाषा में लिखा, "मातृभाषा हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है. अन्य भाषाओं को सीखना और प्रयोग करना व्यक्तिगत पसंद से होता है. ये 75 वर्षों से दक्षिण भारत की आवाज रही है. हिंदी को विकसित करने के लिए दूसरों पर थोपना मूर्खता है. जो थोपा जा रहा है उसका विरोध किया जाएगा."
उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, "केरल उसी को दर्शाता है और यह आधे भारत के लिए एक कहावत है. चेतावनी पोंगल आ रहा है. ओह! क्षमा करें आपकी समझ के लिए "जागते रहो".
बता दें कि रविवार को सांसद में अपने भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए, हिंदी थोपने की आपकी नापाक मंशा इस देश को बर्बाद कर देगी. अगर सुंदर पिचाई IIT में हिंदी में परीक्षा देते तो क्या Google के शीर्ष पर होते?
राहुल गांधी से मिले कमल हासन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








