
'हिंदी फिल्मों से भारत के बारे में जाना, सचिन ने सिखाई हिंदी', PAK से आई सीमा ने सीएम योगी से लगाई गुहार
AajTak
प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से पाकिस्तानी से भारत आई महिला सीमा हैदर को कोर्ट के आदेश के बाद जमानत मिल गई है. इसके बाद उसने बताया कि अब वो यहां मरना पसंद करेगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी. सीमा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसे भारत में अपने प्रेमी के पास ही रहने दिया जाए.
पाकिस्तान की रहने वाली महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन की लव स्टोरी इन दिनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. मोबाइल पर भारतीय युवक सचिन के साथ पबजी गेम खेलने से लेकर प्यार में पड़ने तक और फिर सरहद पार कर यूपी आने की सीमा की कहानी बेहद दिलचस्प है.
गैरकानूनी तरीके से भारत आने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अब सीमा हैदर को कोर्ट के आदेश पर जमानत मिल गई है जिसके बाद उसने आज तक से खास बातचीत की है.
इंटरव्यू में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसे यहीं रहने दें और पाकिस्तान वापस ना भेजा जाए. सीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी से अपील है कि मुझे यहीं रहने दें. उसने कहा अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी जाएगी. सीमा हैदर ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान जाने की बजाए अब वो यहीं मरना पसंद करेगी.
सचिन ने चार बच्चों सहित मुझे अपनाया: सीमा
सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले युवक सचिन को लेकर कहा कि उसने मुझे चारों बच्चों समेत अपनाया है. सीमा ने आज तक को बताया कि अब उसका पहला पति गुलाम वीडियो जारी कर रहा है और उसे बहला कर बुलाने की कोशिश कर रहा है. सीमा हैदर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में उसका पति गुलाम उसे पीटता था और चेहरे पर मिर्चियां फेंक देता था, इसी वजह से वो बीते चार साल से गुलाम से अलग रह रही थी.
जब सीमा से पूछा गया कि सचिन के प्यार में पड़ने के बाद उसने पहली बार भारत आने का कब सोचा तो उसने कराची से ग्रेटर नोएडा पहुंचने की पूरी कहानी बताई. सीमा हैदर ने कहा कि उसे सचिन ने ही हिंदी बोलना सिखाया और यहां की फिल्मों को देखकर भारत के बारे में जानकारी हासिल की. सीमा ने दावा किया कि उसने और सचिन ने इसी साल नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









