
'हार-जीत' का हिसाब बाद में... शपथ लेते ही एक्शन में मोदी सरकार, इन 5 कामों पर फोकस!
AajTak
PM Narendra Modi के नेतृत्व में मोदी 3.0 शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही एक्शन मोड में आ गई है और सबसे पहले किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए PM Kisan Samman Nidhi की 17वीं किस्त पास की गई है.
भारत में Modi 3.0 की शुरुआत हो चुकी है. रविवार को राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सोमवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMO में पहुंचकर काम शुरू कर दिया है और शुरुआत से ही PM Modi एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और देश में गठबंधन की सरकार है. लेकिन प्रधानमंत्री इस बार भी शुरुआत से ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. पहले ही दिन उन्होंने किसानों को सौगात दी है. आइए ऐसे पांच कामों के बारे में बात करते हैं, जिनपर सरकार का फोकस सबसे पहले हो सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (India Third Largest Economy) बनाने और साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर भी आगे बढ़ता रहेगा और इसका जिक्र लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री के पहले संबोधन में भी शामिल था.
पहला काम- किसानों का लाभ
देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को जैसे ही पीएमओ में एंट्री ली, तो सबसे पहले किसानों के हित में बड़ा फैसला ले लिया. शपथ ग्रहण के महज 16 घंटे बाद उन्होंने किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) की 17वीं किस्त जारी करने के लिए फाइल पर साइन किए. इसके जरिए किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री के इस फैसले से देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा. PM Modi कहा है कि NDA सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
दूसरा काम- गरीबों को 2 करोड़ घर

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











