
हार के बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव 'मेहरबान', करेंगे अपनी सीट का 'त्याग'
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर अखिलेश यादव करहल की सीट छोड़ते हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य को वहां से चुनाव लड़ाया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर अखिलेश यादव करहल की सीट छोड़ते हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य को वहां से चुनाव लड़ाया जा सकता है. चर्चा है कि अखिलेश के करीबी कुछ बड़े नेताओं ने यह फार्मूला पार्टी के भीतर रखा है लेकिन कोई पुष्टि नहीं है.
दरअसल, रविवार को अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई थी. माना जा रहा है कि चुनाव में हार की वजह की समीक्षा की गई और साथ-साथ फाजिलनगर से स्वामी की हार के लिए बीजेपी के सोची-समझी कैंपेन को वजह बताया गया.
अखिलेश के सीट छोड़ने पर बना है सस्पेंस
पार्टी के एक धड़े का मानना है अखिलेश यादव इस बार करहल की सीट नहीं छोड़ेंगे और सदन में रहकर 2027 की लड़ाई के लिए बड़ा संदेश देंगे. वहीं दूसरी तरफ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अपनी सीट खुद प्रसाद मौर्य के लिए छोड़ कर गैर यादव ओबीसी को बड़ा संदेश देंगे ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने गैर यादव ओबीसी की नई केमिस्ट्री को धार दे सके.
यह भी पढ़ें - UP Election Result: 'माहौल तो सही था, लेकिन...', सपा की हार पर शिवपाल का बयान, अखिलेश दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
फिलहाल पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक है और उसमें विधायक दल का नेता भी चुना जाना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









