
हार के बाद पाकिस्तान में मीम्स और ट्वीट्स की बाढ़, अपने खिलाड़ियों को घेरा, ईशान पर लुटाया प्यार
AajTak
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने X पर पोस्ट, मीम्स, गालियां और ट्रेंड्स को मैन्युअली देखा. पता चला कि सबसे तीखी आलोचना पाकिस्तान के अंदर से ही आ रही थी. ओपन सोर्स ट्रेंड ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स से यह भी पता चला कि भारत के ईशान किशन पाकिस्तान में भी टॉप ट्रेंडिंग नामों में शामिल थे.
सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X मीम्स और ट्वीट्स से भर गया. मिनटों में हजारों पोस्ट आने लगे. इस मैच में ईशान किशन 'आउट ऑफ सिलेबस' नाम बनकर उभरे.
PCB प्रमुख मोहसिन नकवी को सबसे ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ी. सलमान अली आगा पर कम निशाना साधा गया लेकिन कभी सिर आंखों पर बैठाए गए बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को जमकर ट्रोल किया गया. कई लोग भारत की जीत के लिए उन्हें जिम्मेदार बता रहे थे.
आमतौर पर पाकिस्तान अपने विरोधियों का मजाक उड़ाता है, लेकिन इस बार तस्वीर उलटी दिखी. इंडिया टुडे की पड़ताल में सामने आया कि हजारों पाकिस्तानी अकाउंट अपने ही क्रिकेटरों और नेताओं को ट्रोल कर रहे थे.
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने X पर पोस्ट, मीम्स, गालियां और ट्रेंड्स को मैन्युअली देखा. पता चला कि सबसे तीखी आलोचना पाकिस्तान के अंदर से ही आ रही थी. ओपन सोर्स ट्रेंड ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स से यह भी पता चला कि भारत के ईशान किशन पाकिस्तान में भी टॉप ट्रेंडिंग नामों में शामिल थे.
पाकिस्तान में ट्रेंड करते रहे ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया. पाकिस्तान के लिए यह शुरुआती चेतावनी हो सकती थी, खासकर तब जब पहले ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो चुके थे. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. ईशान किशन लगभग 12 घंटे तक पाकिस्तान के X पर ट्रेंड करते रहे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








