
हार्दिक पांड्या के ऐसा करते ही मैच देखने आए फैन की चली गई नौकरी?
AajTak
हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे तो स्टेडियम से एक दर्शक ने बैनर दिखाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बैनर में लिखा था- 'आज अगर हार्दिक 50 बनाते हैं तो मैं अपनी जॉब छोड़ दूंगा.'
आईपीएल-2022 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया. इस मैच को देखने आए एक दर्शक के हाथों में ऐसा बैनर दिखा, जिसको लेकर अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है. दरअसल, इस दर्शक ने बैनर में लिख रखा था- 'अगर हार्दिक आज 50 बनाते हैं तो मैं अपनी नौकरी छोड़ दूंगा.'
खास बात ये है कि इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. हार्दिक के अर्धशतक बनाने के बाद अब मैच में बैनर दिखाने वाला शख्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस अब इस दर्शक को ट्रोल कर रहे हैं.
हार्दिक के अर्धशतक के बाद दर्शक हो रहा ट्रोल
बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 50 रन की कप्तानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया. हार्दिक जब बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे तो स्टेडियम से एक दर्शक ने बैनर दिखाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बैनर में लिखा था- 'आज अगर हार्दिक 50 बनाते हैं तो मैं अपनी जॉब छोड़ दूंगा.' ऐसे में अब हार्दिक पांड्या के अर्धशतक जड़ने के बाद सोशल मीडिया पर ये शख्स ट्रेंड कर रहा है.
How do we think this guy is doing now? 😅 pic.twitter.com/q5fmUSonAn
हालांकि, इस मैच में गुजरात टाइटंस को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 7 विकेट पर 162 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 19.1 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया. हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में 46 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











