
हार्दिक पटेल का सोशल मीडिया पर विरोध तेज, फेसबुक पर बंद किया कॉमेंट का ऑप्शन
AajTak
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बीजेपी जॉइन किए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन उनका विरोध इस कदर हो रहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते ही विरोध में कॉमेंट आने लगते हैं.
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल को सोशल मीडिया पर लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह हैं कि हार्दिक के पोस्ट करते ही विरोधियों के कॉमेंट की बाढ़ आ जाती है. इसमें कई कॉमेंट आपत्तिजनक भी होते हैं. ऐसे में परेशान होकर हार्दिक ने अपने फेसबुक अकाउंट की सेटिंग में चेंज किया है और अब उनके किसी पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर पाएगा. इसके अलावा, प्रशासन ने विरोध को देखते हुए हार्दिक को 24 घंटे के लिए सुरक्षा दी गई है. बता दें कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बीजेपी जॉइन किए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन उनका विरोध इस कदर हो रहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते ही विरोध में कॉमेंट आने लगते हैं. बताते हैं कि हार्दिक के पोस्ट पर पाटीदार युवा ही ज्यादा गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई युवा गालियां तक लिख रहे हैं.
मंगलवार को हार्दिक पटेल ने एक पोस्ट किया. इसमें बीजेपी से जुड़ने के लिए मिसकॉल देने की अपील की. इस पोस्ट में हार्दिक का फोटो भी लगा था. यह पोस्ट देखते ही उनके फेसबुक अकाउंट पर लोगों ने आपत्तिजनक कॉमेंट करना शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने हार्दिक पटेल की तस्वीर की सरदार और प्रधानमंत्री की तस्वीर से तुलना कर दी.
हार्दिक पटेल की एक पोस्ट पर इतने ज्यादा निगेटिव कॉमेंट आने लगे कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर कॉमेंट के ऑप्शन को ही बंद कर दिया. बताते चलें कि हार्दिक पटेल के बीजेपी जॉइन करने के बाद से लगातार पाटीदार समाज विरोध कर रहा है.
हार्दिक का विरोध इतना जबरदस्त हो रहा है कि उनको अपना फोन नंबर तक बंद कर देना पड़ा. लगातार उन्हें फोन किए जा रहे हैं और बीजेपी जॉइन करने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं.
हार्दिक का विरोध इतना ज्यादा है कि उनके पोस्टर तक पर कालिख पोत दी गई. जिसके बाद प्रशासन ने गांधीनगर और अहमदाबाद में हार्दिक के पोस्टर को उतारने के आदेश दे दिए. इसके साथ ही आईबी से मिले इनपुट के बाद अब हार्दिक पटेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. हार्दिक पटेल को अब 24 घंटे के लिए एक सुरक्षाकर्मी सरकार के जरिए मुहैया करवाया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







