
हारकर भी पलानीस्वामी ने साबित किया, भले ही 'एक्सीडेंटल CM'हों, पर जयललिता के वारिस वहीं है
AajTak
एक पार्टी जिसकी जड़ें फिल्मी दुनिया से आती है. जहां 'लार्जर दैन लाइफ' छवि का बोलबाला है. जिसकी स्थापना एमजी रामचंद्रन ने की है और जिसकी उत्तराधिकारी अभिनेत्री से नेत्री बनीं जयललिता थीं, उस पार्टी का जयललिता से पलानीस्वामी तक का ट्रांजिशन आसान नहीं था.
तमिलनाडु से AIADMK की विदाई देखकर किसी को हैरानी नहीं हुई, अलबत्ता पलानीस्वामी का परफॉर्मेंस देखकर लोग जरूर चौंके. एग्जिट पोल में उन्हें खारिज कर दिया गया था. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी की अगुवाई में AIADMK ने केवल सम्मानजनक नतीजे दिए, बल्कि इन धारणाओं को भी खारिज कर दिया कि इस चुनाव के बाद AIADMK के राजनीतिक अस्तित्व पर ही संकट आ सकता है. इस विधानसभा चुनाव में AIADMK ने अकेले 66 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की, इसके अलावा पीएमके ने 5 सीटों पर जीत पाई है. कुल मिलाकर 234 सदस्यों वाली विधानसभा में AIADMK नेतृत्व 75 सीटें जीतने में कामयाब रही है. एक बार तो रुझानों के वक्त ये गठबंधन 100 का आंकड़ा पार कर गई थी. हालांकि अंतिम नतीजों में पार्टी में पीछे चल गई. राज्य में डीएमके गठबंधन 150 से ज्यादा सीटें जीतकर 10 साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर रहा है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











