
हामिद करजई ने इमरान खान को लताड़ा तो तालिबान ने किया बचाव
AajTak
OIC सम्मेलन में इमरान खान ने कहा था कि अफगानिस्तान की पिछली सभी सरकारों ने देश को बदहाल कर दिया. उनके इस बयान पर पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने आपत्ति जताई है और कहा है कि पाकिस्तान तालिबान का प्रवक्ता न बने. इसके बाद अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा है कि इमरान खान की टिप्पणी में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है.
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अफगानिस्तान की पूर्व सरकारों को भ्रष्ट बताने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फटकार लगाई थी. अब तालिबान सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने करजई की आलोचना को खारिज करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बचाव किया है. विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने सोमवार को कहा कि इमरान खान की टिप्पणी में कुछ भी अपमानजनक नहीं है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










