
हादसे में गंवाया पैर, फिर भी ये युवती करती है ऐसा साल्सा डांस, देखकर दुनिया हुई मुरीद
AajTak
29 वर्षीय डांसर और तैराक एंड्रीना हर्नांडेज़ 26 जून, 2016 को अपने डांस स्टूडियो के बाहर बैठी थी. उसी दौरान एक पेड़ उस पर गिर गया जिससे उसका पूरा पैर कुचल गया और उसे शरीर से अलग करना पड़ा. इस घटना के बाद उसकी पूरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई.
कहा जाता है कि प्रतिभा किसी मजबूरी की मोहताज नहीं होती है. ये एक बार फिर साबित कर दिखाया है वेनेज़ुएला की रहने वाली एक महिला ने जो एक दुर्घटना में अपना पैर गंवाने के बाद भी साल्सा डांस की वजह से ऑनलाइन स्टार बन गई है. 29 वर्षीय डांसर और तैराक एंड्रीना हर्नांडेज़ 26 जून, 2016 को अपने डांस स्टूडियो के बाहर बैठी थी. उसी दौरान एक पेड़ उस पर गिर गया जिससे उसका पूरा पैर पूरी तरह कुचल गया. इसके बाद एंड्रीना के पैर को उसके शरीर से अलग करना पड़ा. इस घटना के बाद उसकी पूरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई. अपने पैर को काटे जाने के लगभग पांच साल बाद, हर्नांडेज़ की मां ने इंस्टाग्राम पर बेटी का साल्सा नृत्य करते हुए वीडियो साझा किया जिसमें वो अपना अद्भुत संतुलन दिखा रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












