
हादसे के 8 घंटे बाद ब्लड सैंपल, पब से CCTV भी गायब... 5 बातें कर रहीं पुलिस जांच में लापरवाही का इशारा
AajTak
पुणे में हादसा लगभग 2.30 बजे हुआ और नाबालिग आरोपी के ब्लड रक्त के सैंपल सुबह 11 बजे लिए गए. इसमें लगभग 8 घंटे का अंतर है और इससे ब्लड में अल्कोहल का लेवल कम हो सकता है. नाबालिग आरोपी को थाने ले जाकर रात में ही ब्लड सैंपल के लिए अस्पताल ले जाया जा सकता था.
पुणे पोर्श कार हादसे में कई खुलासे हो रहे है. अब पुलिस की पड़ताल में लापरवाही की जानकारी सामने आ रही है. पहली लापरवाही येरवडा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर (PI) और एपीआई उस रात दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन कंट्रोल रूम को दुर्घटना के बारे में सूचित नहीं किया. इस कारण रात के समय डीसीपी संदीप सिंह गिल को घटना की जानकारी नहीं हुई. इससे आने वाले दिनों में उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती है.
दूसरी लापरवाही- हादसा लगभग 2.30 बजे हुआ और नाबालिग आरोपी के ब्लड रक्त के सैंपल सुबह 11 बजे लिए गए. इसमें लगभग 8 घंटे का अंतर है और इससे ब्लड में अल्कोहल का लेवल कम हो सकता है. नाबालिग आरोपी को थाने ले जाकर रात में ही ब्लड सैंपल के लिए अस्पताल ले जाया जा सकता था.
तीसरी लापरवाही- ब्लैक क्लब पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला. अगर पुलिस अधिकारी रात में ही ब्लैक क्लब गए होते तो संभावना थी कि उन्हें कुछ सबूत मिल जाते.
चौथी लापरवाही- आरोप है कि नाबालिग आरोपी को पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद और जब वह पुलिस स्टेशन में था, तो उसे तरजीह दी गई थी. उसके संबंध में एसीपी रैंक के अधिकारी से जांच कराई जा रही है. ऐसा ही एक आरोप ये है कि आरोपी को पुलिस स्टेशन में पिज़्ज़ा परोसा गया था, हालांकि प्राथमिक तौर पर पुलिस को इसमें कोई सच्चाई नहीं मिली. पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि हमने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस स्टेशन में पिज्जा पार्टी नहीं हुई थी. लेकिन हां, कुछ ऐसा हुआ था जिसके लिए हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.
पांचवीं लापरवाही- पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बात स्वीकार की कि केस दर्ज करते समय कुछ पुलिसकर्मियों से गलती हुई थी. उन्होंने कहा कि सबूत नष्ट करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि एक लैब में परीक्षण के लिए अतिरिक्त ब्लड सैंपल लिए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों नमूने और डीएनए रिपोर्ट एक ही व्यक्ति के थे या नहीं. उन्होंने कहा कि हमें अभी तक ब्लड रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है.
क्या था मामला?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







