
हादसे की स्क्रिप्ट और कत्ल का क्लाइमेक्स... दिल्ली में UPSC छात्र की रहस्यमय हत्या की Inside Story
AajTak
दिल्ली के तिमारपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. हादसे जैसा दिख रहा मामला दरअसल फॉरेंसिक प्लानिंग से रचा गया मर्डर केस निकला. इस केस की साजिश ऐसी थी कि पुलिस भी एक पल के लिए धोखा खा गई. इसके पीछे एक फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी, जिसने अपनी पढ़ाई को कत्ल की थ्योरी में बदल दिया.
दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार का वो मकान आज भी खामोश है, जहां 6 अक्टूबर की रात लपटों ने एक जिंदगी को निगल लिया था. आधी रात को ई-60 नंबर फ्लैट में लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए. फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन जब कमरे का दरवाजा खुला, तो सामने एक जली हुई लाश थी.
मृतक की पहचान 32 साल के रामकेश मीणा के रूप में हुई, जो इसी फ्लैट में रहकर यूपीएससी की तैयारी करता था. शुरुआत में लगा कि शॉर्ट सर्किट या गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है. लेकिन कुछ ही घंटे बाद पुलिस को शक हुआ कि इस आग में सिर्फ लकड़ी और दीवारें नहीं जली थीं, इसमें एक खौफनाक साजिश भी सुलग रही थी. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया.
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए. कमरा जल चुका था, लेकिन राख में भी कुछ सुराग बाकी थे. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तभी एक हैरान कर देने वाला सच सामने आया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आग लगने से पहले एक लड़का और एक लड़की उस फ्लैट में दाखिल होते हैं. दोनों के चेहरे किसी कपड़े से ढंके हुए हैं.
ठीक 39 मिनट बाद, रात के करीब 2 बजकर 57 मिनट पर, दोनों वहां से निकल जाते हैं. कुछ ही मिनट बाद आग लगती है. अब पुलिस का शक पक्का हो गया कि ये कोई हादसा नहीं, एक प्लान्ड मर्डर था. जांच के दौरान एक और अजीब बात सामने आई. जिस कमरे में रामकेश की लाश मिली थी, उसकी ग्रिल अंदर से बंद थी. यानी ऐसा लग रहा था कि कमरे के अंदर कोई नहीं गया.
यही बात पुलिस को कुछ देर के लिए उलझा गई. लेकिन जब फॉरेंसिक टीम ने ध्यान से देखा, तो ग्रिल की जाली मुड़ी हुई थी, जैसे किसी ने हाथ डालकर अंदर से उसे बंद किया हो. यही वो चाल थी जिसने पुलिस को शुरू में भ्रम में डाल दिया और यही 'फॉरेंसिक किलर' की पहली ट्रिक थी. सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली, जो सीसीटीवी में दिखाई दी थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







