
हाथ से कपड़े रगड़ने का झंझट खत्म! Flipkart सेल में केवल 6,999 रुपये में खरीदें नई वॉशिंग मशीन
AajTak
Flipkart Electronic Days Sale में आप White Westinghouse की वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में सेमी-ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक दोनों ही वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट दी जा रही है.
Flipkart पर Electronic Days Sale की शुरुआत हो गई है. Flipkart की ये सेल 28 मई तक चलेगी. इसमें कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में बेचा जा रहा है. ई-कॉमर्स साइट Flipkart की इस सेल में होम अप्लायंसेज को भी आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
इसमें आप वॉशिंग मशीन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Flipkart Electronic Days सेल में White Westinghouse भी अपनी वॉशिंग मशीन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. ये कंपनी अपने फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक दोनों वॉशिंग मशीन पर ऑफर दे रही है.
ये भी पढ़ें:- फ्री में देखें IPL का फाइनल, Vi के इस सस्ते Prepaid Plan के साथ Disney+ Hotstar 'मुफ्त'
ऐसे में अगर आप नई वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं तो इस सेल में अच्छा मौका है. यहां पर आपको White Westinghouse की वॉशिंग मशीन पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की पूरी जानकारी दे रहे हैं.
सभी मॉडल्स पर छूट
White Westinghouse की वॉशिंग मशीन को आप केवल 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये कीमत इसके CSW6000 मॉडल के लिए है. जिसको पहले 7,499 रुपये में लिस्ट किया गया था. लेकिन, अब कंपनी इस पर 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इसी तरह इसके CSW7000 मॉडल को भी 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. इसे आप 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












