
हाथ में हॉकी स्टिक, साथ में कई लोग और जमीन पर बिलखता सागर, सुशील के वीडियो में क्या-क्या?
AajTak
सागर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथों एक बड़ा सबूत लगा है. एक वीडियो सामने आया है, जो उसी रात का है जब सागर की मौत हुई. वीडियो में सुशील कुमार अपने साथियों के साथ सागर पर हमला कर रहे हैं.
सागर हत्याकांड के आरोपी पहलवान सुशील कुमार अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस पूरे मामले को लेकर लगातार जांच जारी है और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. इस बीच सुशील कुमार का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. ये वीडियो उसी 4 और 5 मई की रात का बताया जा रहा है जिस रात पहलवान सागर को इतनी बुरी तरह से पीटा गया था कि उसकी मौत हो गई थी. वीडियो में सुशील हाथों में डंडा लिए सागर के पास खड़े हैं. पुलिस के हाथ लगी इस वीडियो ने ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है.वीडियो में क्या है? दरअसल, ये चार और पांच मई की रात की तस्वीरें हैं. उसी छत्रसाल स्टेडियम की तस्वीरें, जहां जूनियर नेशनल चैंपियन रेसलर सागर धनखड़ का कत्ल हुआ था. तस्वीरों में दिखाई दे रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि ओलंपियन रेसलर सुशील कुमार ही हैं, जो ज़मीन पर गिरे एक लड़के को डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि दो-दो लोग ज़मीन पर गिरे हैं और कुछ दूसरे लोग दूसरे लड़के को भी घेर कर पीट रहे हैं. लेकिन वीडियो में जिस पर फोकस है, वह सुशील कुमार ही हैं. नीचे ज़मीन पर पीठ के बल गिरा शख्स उनसे रहम की भीख मांग रहा है, खुद को माफ़ कर देने की फरियाद कर रहा है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











