
हाथ में ब्रीफकेस, इशारे से रुकवाई कार… फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डायमंड कारोबारी से लूटे 8 करोड़
AajTak
सूरत शहर के कतारगाम इलाके में बदमाशों ने आयकर अधिकारी होने का झांसा देकर हीरा करोबारी को लूट लिया. असली रेड का झांसा देकर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर आया बदमाश व्यापारी से 8 करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
गुजरात की आर्थिक राजधानी और गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के शहर सूरत में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन किसी ने किसी अपराधिक घटना को बदमाश अंजाम देते रहते हैं. सूरत के कतारगाम इलाके में मंगलवार शाम को एक डायमंड कारोबारी को बदमाश ने निशाना बनाते हुए 8 करोड़ रुपये लूट लिए.
वारदात को अंजाम देने के बाद आयकर अधिकारी बनकर आया लुटेरा आराम से फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि लुटेरा इको कार रुकाकर उसमें सवार अन्य लोगों का अपहरण करके जाता है. सूरत पुलिस ने 8 करोड़ रुपये की इस लूट की घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो मामले की जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप... मोबाइल फोन से मिलेगा मॉडल तान्या सिंह की मौत का सुराग!
हाथ ब्रीफकेस और सर पर टोपी पहने था आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक इको कार सड़क पर जा रही है. तभी उसके सामने हाथ में ब्रीफकेस लिए और सर पर टोपी पहने एक शख्स आ जाता है. वह ईको कार चालक को हाथ दिखाते हुए रोकने के लिए कहता है. कार के रुकने पर हाथ में ब्रीफकेस लिए बदमाश कार का दरवाजा खोलता है.
उस कार में कुछ लोग बैठते हुए नजर आते हैं. बदमाश कार सवारों को अपनी पहचान आयकर विभाग के अधिकारी के तौर पर देता है. कार सवार लोगों को वह आयकर विभाग का अधिकारी होने का अपना फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाता है. उन्हें कार आगे ले जाने के लिए कहता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











