
हाथ में बाइबिल लेकर गली-गली घूम रहा था ग्रुप, लोगों ने पीटा और किया पुलिस के हवाले
AajTak
सीआरपीएफ जवान सहित 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह लोग दूसरे धर्म का प्रचार कर लोगों को अपना धर्म बदलने का प्रेशर बना रहे थे. पुलिस को इसके पास से धार्मिक किताबें और अन्य सामान मिला है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
झारखण्ड के गढ़वा जिले से सीआरपीफ जवान सहित 30 लोगों को पकड़ा गया है. आरोप है की ये सभी ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए लोगों को ईसाई बनने के लिए प्रेरित कर रहे थे. नाराज स्थानीय लोगों ने इनके साथ मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया.
दरअसल, गढ़वा जिले के कोईरी मोहल्ला में 30 लोग घूम रहे थे. इनके हाथ में बाइबिल को पवित्र किताब बाइबल और ईसाई धर्म के फायदे बता रहे थे. ये सभी लोग बाइबल ही और ईसाई धर्म से जुड़ी दूसरी चीजें भी थीं. जब लोगों ने इसकी बातें सुनी तो कुछ लोगों ने विरोध किया. थोड़ी ही देर में विवाद ज्यादा बढ़ गया. लोगों ने इन्हें पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय समाजसेवी दौलत सोनी भी पहुंच गए. उन्होनें पुलिस को इस बात की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया और थाने लेकर आ गई.
CRPF जवान है ग्रुप का लीडर
पुलिस ने पकड़ गए 30 लोगों से पूछताछ की. तब खुलासा हुआ कि पकड़ गए लोगों नें सीआरपीएफ का जवान राजू भी शामिल है और वह इस ग्रुप का लीडर है. वर्तमान में उसकी पोस्टिंग यूपी के रामपुर में है. राजू ने पुलिस के सामने कबूला है कि हम लोग दूसरे धर्म के लोगों को बाइबल के बारे में बताते हैं.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








