
'हाथ में चूड़ी नहीं कलावा पहनता हूं, बेटियों के लिए घूमता रहूंगा...', जानें ऐसा क्यों बोले गिरिराज सिंह
AajTak
बिहार में गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में मुस्लिम आबादी वाले गांव में हिंदू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. यहां लव जिहाद और लैंड जेहाद का दौर चल रहा है. हिंदू बेटी सुरक्षित नहीं रहेगी तो क्या वे लोग यूपी चले जाएं? क्योंकि योगी राज में बेटियां सुरक्षित हैं.
बिहार में बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हिंदू बेटियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला है. दरअसल, बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनीचक में फिर एक लड़की लापता हो गई है. वहीं, दूसरी ओर वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव में दो दिन पहले एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिया गया था.
गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में लगातार लव जिहाद को जहां अंजाम दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर लैंड जिहाद भी जोर-शोर से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बेगूसराय में हिंदू बेटियां लगातार लव जिहाद का शिकार हो रही हैं. वहीं जगह-जगह लैंड जेहाद किया जा रहा है जिससे एनएच के निर्माण कार्य वाधित हैं.
गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लापता लड़की बरामद नहीं हुई और लड़की को गोली मारने वाला आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वह हिंदुओं की बेटियों की सुरक्षा को लेकर गांव-गांव घूमेंगे और डीएम एसपी का घेराव करेंगे. उन्होंने कहा कि वो हाथ में चूड़ी नहीं पहनते, बल्कि कलावा पहनते हैं. हिंदू बेटियों की सुरक्षा को लेकर वह आवाज उठायेंगे. चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़ जाए.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वीरपुर के सरौंजा गांव से लव जिहाद का शिकार हुई लड़की को तो पुलिस ने बरामद कर लिया है. लेकिन अभी भी उस गांव की चार बच्चियां लापता हैं. ऐसे ही बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनी चक गांव से भी कई लड़कियां लापता हैं. जहां-जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है वहां हिंदू बेटियों को लव जिहाद में फसाया जा रहा है. वहां हिंदू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.
गिरिराज सिंह कहा कि अगर बेगूसराय में हिंदू बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी तो क्या यहां के हिंदू योगीराज के उत्तर प्रदेश में चले जाएं? गिरिराज सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सही से जांच करें तो बेगूसराय में बांग्लादेशी मुसलमान की संख्या काफी मिलेगी. बता दें, सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं. उन्होंने लापता हुई लड़कियों के परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान बिहार सरकार पर हमला बोला. कहा कि नीतीश सरकार वोट बैंक की राजनीति करती है. इसी का नतीजा है बेगूसराय में हिंदू की बेटी सुरक्षित नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







