
हाथ में कलावा, माथे पर टीका और 40 दिन तक नमाज... लखनऊ में लड़की का ब्रेन वॉश कर ले भागा युवक
AajTak
लखनऊ के मोहलालगंज में दूसरे धर्म का युवक 16 साल की हिंदू लड़की को लेकर फरार हो गया. लड़की के भाई ने लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दी. बताया कि कैसे-कैसे करके उस लड़के ने उसकी बहन का ब्रेन वॉश किया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भाई रोता-बिलखता मोहनलाल गंज थाने में पहुंचा. बताया कि दूसरे धर्म का युवक उसकी नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. अब आरोपी की तलाश की जा रही है.
पीड़ित भाई का आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर उसकी बहन से दोस्ती की थी. वह हाथ में कलावा और माथे पर टीका भी लगाता था. कुछ दिन बाद दोनों की दोस्ती और ज्यादा बढ़ी. फिर उनके बीच अफेयर शुरू हो गया. बाद में बहन को पता चला कि उसका प्रेमी हिंदू नहीं है. उसे झटका जरूर लगा. लेकिन उसने तब भी उसके साथ अफेयर रखा.
धीरे-धीरे युवक उसे हिंदू धर्म के खिलाफ करने लगा. वो लड़की को कहता कि अपने घर से हिंदू देवताओं की तस्वीरें हटाओ. बाद में वो उसे हिजाब पहनकर नमाज पढ़ने का दबाव भी बनाने लगा. कहने लगा कि तुम इस्लाम धर्म को फॉलो करो. तभी मैं तुमसे शादी करूंगा. और अगर कोई बीच में आया तो मैं उसे मार डालूंगा.
लड़की भी उसकी बातों में आ गई. वह घर में छुप-छुप कर नमाज पढ़ती थी. लड़के को यकीन दिलाने के लिए नमाज पढ़ते हुए वो उसे वीडियो भी भेजती. क्योंकि लड़का उसे ऐसा करने के लिए मजबूर करता था.
लड़की के भाई ने बताया कि पहले हमें कुछ दिन तक तो कुछ भी पता नहीं लगा. लेकिन धीरे-धीरे हमें बहन के व्यवहार में काफी बदलाव दिखने लगा. वो हमेशा अपना कमरा बंद रखती थी. जब हमने उसके कमरे की तलाशी ली तो हमें वहां से मुस्लिम धर्म की किताबें और हिजाब मिला. यह देखते ही हमारे होश उड़ गए. तब लड़की ने हमें सारी बातें बताईं. लेकिन वो पूरी तरह उसके बहकावे में आ चुकी थी. वो अजीब सी बातें करने लगी थी.
भाई के मुताबिक हमने उसे खूब समझाया. लगा कि वो समझ जाएगी. लेकिन 17 सितंबर से वह गायब है. वही लड़का उसे अपने साथ भगाकर ले गया है. लड़की न तो फोन उठा रही और न किसी से बात कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









