
हाथ में कलर का डिब्बा और ब्रश... फिर सेबों को कलर करता दिखा दुकानदार! सामने आया वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक दुकानदार सेब पर रंग करता दिख रहा है. जिससे वो अधिक लाल दिखें. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार के सामने बेरंग सेब पड़े दिख रहे हैं. जिन पर वो रंग लगाता है.
ऐसा कहा जाता है कि आज के वक्त में खाने का जो भी सामान मिल रहा, वो पूरी तरह शुद्ध नहीं है. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें सब्जी से लेकर फल तक पर केमिकल का इस्तेमाल होते देखा जा सकता है. यही वजह है कि कैंसर जैसी बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. इंसान खुद को सुरक्षित रखने के लिए एक बार को बाहर का पका खाना या जंक फूड खाना छोड़ सकता है. लेकिन उसे जीवित रहने और शरीर को ताकत देने के लिए फल और सब्जी तो खाने की पड़ेंगे. लेकिन क्या हो, जब इनमें भी जहर ही मिला हो?
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक दुकानदार सेब पर रंग करता दिख रहा है. जिससे वो अधिक लाल दिखें. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार के सामने बेरंग सेब पड़े हैं. साथ में लाल रंग घुले पानी की कटोरी है. वो ब्रश की मदद से रंग को फलों पर लगाता दिख रहा है. सामने एकदम लाल सेब देखे जा सकते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Tiwari__Saab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'यह स्थिति है मार्केट की. किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है. बाजार से फल खरीदते हैं, तो देख कर खरीदिए. किस तरह से कलर कर रहा है, आप देख सकते हैं.'
वीडियो कहां का है और कब बनाया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. इसे अभी तक 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खतरनाक काम हो रहा आज कल.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'बड़ा ही डरावना है यह, अब तो मार्किट से कुछ भी खरीदने का मन नहीं होता.' वहीं तीसरा यूजर लिखता है, 'वायरल होने के बाद भी इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हो पाती. लोगों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.' चौथे यूजर का कहना है, 'आजकल किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए. पता नहीं लोग क्या करते हैं.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











