
'हाथ फिसल गया...' रेणुका चौधरी की पुलिसकर्मी से बदसलूकी पर सफाई
AajTak
एक ओर सड़क पर अग्निपथ पर संग्राम है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल से ईडी की पूछताछ के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं. गुरुवार को देश के अलग-अलग शहरों में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया. जिसे लेकर जमकर हंगामें की तस्वीर सामने आईं. हैदराबाद में तो कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान हैदराबाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. पुलिस को हालात काबू करने के लिए वॉटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा. पुलिस के साथ झड़प के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने एक पुलिस कांस्टेबल की कॉलर पकड़ ली और बदसलूकी की.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










