
हाथों में हाथ थामे, वादियों में दुपट्टा लहराते, नसरुल्लाह के साथ अंजू का रोमांटिक शूट वायरल, देखें Video
AajTak
अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. अंजू अब धर्म परिवर्तन कर फातिमा बन गई हैं. इसी बीच अंजू का नसरुल्लाह के साथ वीडयो शूट वायरल हो रहा है.
अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. अंजू अब फातिमा बन गई हैं. राजस्थान की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू 29 साल के नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा प्रांत के अफर दीर बाला जिला पहुंची थीं. शुरुआत में अंजू और नसरुल्लाह दोनों ने किसी भी तरह के प्रेम-प्रंसग से इनकार कर दिया था. दोनों ने कहा था कि वो सिर्फ दोस्त हैं.
इसी बीच अंजू का नसरुल्लाह के साथ वीडियो शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नसरुल्लाह और अंजू हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तो कहीं अंजू वादियों में दुपट्टा लहराते नजर आ रही हैं तो कहीं दोनों अपनी सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि भारत से जाने के बाद अंजू ने नसरुल्लाह संग प्री वेडिंग फोटो शूट कराया है.
सोमवार को नसरुल्लाह की ओर से पुलिस को दिए गए एफिडेविट में नसरुल्लाह ने अंजू के साथ अपनी दोस्ती में किसी भी प्रेम पहलू को खारिज कर दिया था. नसरुल्लाह ने पाकिस्तान पुलिस को कहा था कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं. दोनों के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है. अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी.
Anju, an Indian girl, is caught in love with a Pakistani boy. Video shoot of Indian girl with Pakistani lover in Dir district pic.twitter.com/YjkJhoFaiD

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











