
हाथी ने किसान को पटका, गड़ा दिए दांत फिर पैर से कुचला, लेकिन बच गई जान, Video
AajTak
असम में किसान पर हाथी ने हमला किया. घटना का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो भी सामने आया है. हमले के इस वीडियो को दूसरे किसान ने रिकॉर्ड किया है. किसान के पीछे दौड़ते आए हाथी ने उसे खेत पर पटका और पैर से कुचलने का प्रयास किया. ग्रामीणों के शोर करने पर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया.
असम के बोको शहर के गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में जंगली हाथी युवक के पीछे दौड़ता हुआ आता है और उस पर अपने नुकीले दातों से हमला कर देता है. जमीन पर गिरे युवक को हाथी कुचलने का प्रयास करता है. दूर खड़े लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर वापस लौट जाता है. इस इलाके में हाथी और इंसान के बीच आए-दिन मुठभेड़ होती रहती है. कई लोगों की जान भी हाथी के हमले में जा चुकी है.
दरसअल, घटना बोको अंचल में हुई. खेत पर काम कर रहे लोगोंं के सामने अचानक से जंगली हाथियों का झुंड सामने आ गया. इसमें नर, मादा और हाथी के बच्चे शामिल थे. किसानों ने जब झुंड को करीब आते देखा तो उन लोगों ने शोर मचाते हुए हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया.
मगर, हाथियों पर शोर का असर नहीं हुआ. झुंड को हिंसक होता देख किसान अपनी जान बचाकर भागने लगी. इसी बीच एक किसान अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था. उसके पीछे हाथी पड़ गया. तेजी से दौड़ते आ रहे हाथी को भगाने के लिए दूसरे किसान जोरों से चिल्ला रहे थे, लेकिन हाथी रुका नहीं.
देखें वीडियो...
युवक को खेत में पटका, किया हमला
किसान के पीछे दौड़ते आ रहे हाथी ने उसे खेत पर गिरा दिया. इसके बाद अपने दांतों से उसे घायल कर दिया. भारी-भरकम हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचलने का प्रयास किया. सब कुछ मौके पर मौजूद किसानों के सामने हो रहा था. लोगों ने और जोरोंं से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुन हाथी जंगल की ओर भाग गया. उसके पीछे आ रहे अन्य हाथी भी जंगल की ओर लौट गए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








