
हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जापान के पीएम किशिदा ने जताया दुख, भारत को भेजा शोक संदेश
AajTak
हाथरस में मंगलवार को एक बाबा के सत्संग में भगदड़ मची और 121 लोगों की मौत हो गई. सत्संग के आयोजक से लेकर प्रशासन तक कठघरे में खड़ा है. 24 घंटे बाद भी घटना के गुनहगार फरार हैं. खुद बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा लापता है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. जापान के प्रधानमंत्री ने भी हाथरस घटना पर संवेदना व्यक्त की है.
भारत में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में भगदड़ की घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा है.' जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी घटना पर दुख जताया है.
मुख्य सेवादार को बनाया आरोपी
हाथरस में मंगलवार को एक बाबा के सत्संग में भगदड़ मची और 121 लोगों की मौत हो गई. सत्संग के आयोजक से लेकर प्रशासन तक कठघरे में खड़ा है. 24 घंटे बाद भी घटना के गुनहगार फरार हैं. खुद बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा लापता है.
बाबा के बारे में किसी को कोई खबर नहीं है. मुख्य सेवादार और आयोजन समिति का प्रभारी देव प्रकाश का मधुकर भी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है. पुलिस एफआईआर में देव प्रकाश को मुख्य आरोपी बनाया गया है.
जुटी ढाई लाख लोगों की भीड़

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











