
हाथरस में तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, पिता-पुत्र की मौत
AajTak
हाथरस में पुरानी सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी. हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को राजमार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास की है. जब अलीगढ़ के निवासी संजय कुमार (45) तथा उनके पुत्र अभिषेक (14) मोटरसाइकिल से हाथरस से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, एक दूध के कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर कर और कैंटर की चपेट में आग गये. हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
कोहरे के कारण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत
हाल ही में, बरेली जिले में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों महिलाएं अपने भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी. वे लोग बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार से के साथ जा रही थीं. तभी ट्रैक्टर से टक्कर लगते ही महिलाएं बाइक से गिरकर ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गईं. जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. हाफिजगंज पुलिस के अनुसार हादसे में सुनीता व प्रभा की जान गई. बाइक उनका रिश्तेदार राजपाल चला रहा था. वह बाल-बाल बच गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









