
हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों की कोर्ट में पेशी, 9 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
AajTak
ये दर्दनाक हादसा इसी साल 2 जुलाई को हाथरस में हुआ था. जब वहां सूरजपाल का सत्संग खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई थी. और उस दौरान 121 लोगों की मौत हो गई थी. अलीगढ़ जेल में बंद आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी लेने के लिए हाथरस के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया.
Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल के सत्संग के दौरान भगदड़ और लापरवाही के मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और नौ अन्य को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि देव प्रकाश मधुकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमानत पर रिहा किया गया है. जबकि सूरजपाल का नाम इस मामले में आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं है.
ये दर्दनाक हादसा इसी साल 2 जुलाई को हाथरस में हुआ था. जब वहां सूरजपाल का सत्संग खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई थी. और उस दौरान 121 लोगों की मौत हो गई थी. बचाव पक्ष के वकील ए पी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अलीगढ़ जेल में बंद आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी लेने के लिए हाथरस के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया.
ए पी सिंह ने कहा कि कॉपी पेन ड्राइव (यूएसबी) में उपलब्ध कराई जानी थी, लेकिन कुछ आरोपियों ने चार्जशीट की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर तय की है और उससे पहले आरोपियों को (चार्जशीट की) कॉपी दे दी जाएगी.
ए पी सिंह के मुताबिक, मामले की अभी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि वे आरोप पत्र का अध्ययन करेंगे, यह 3,200 पृष्ठों का एक बड़ा आरोप पत्र है. वकील ने कहा कि मामले में 1100 हलफनामे प्रस्तुत किए गए और 500 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रथम दृष्टया आरोप पत्र में अवैध संपत्तियों या किसी राजनीतिक दल से कार्यक्रम के लिए धन के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया है.
वकील उन्होंने कहा कि आरोपी कार्यक्रम के दौरान पानी और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं में लगे हुए थे. भगदड़ किसी जहरीले पदार्थ के छिड़काव के कारण हुई और यह राज्य सरकार, सनातन धर्म, नारायण साकार हरि (सूरजपाल) की छवि को धूमिल करने के प्रयास का हिस्सा था.
उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की साजिश भी हो सकती है. जैसा कि हमने देखा, आरोप पत्र की प्रति आज साझा की गई लेकिन (बसपा प्रमुख) मायावती ने कल ही दावा किया कि उन्हें (सूरजपाल) बचाया जा रहा है. उन्होंने यह टिप्पणी कैसे की! शायद उन्हें जलन हो रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







