
हाजीपुर: शराब के अड्डों की तलाश में 'आसमानी आंख', भागते रहे शराबी, पीछा करता रहा ड्रोन
AajTak
हाजीपुर के दियारा में सुनसान इलाकों में शराब के अवैध अड्डों पर नजर रखने के लिए लगातार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्रोन कैमरों की मदद से लोकेशन ट्रेस करने के बाद छापेमारी भी की जाती है.
बिहार में शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार ऑपरेशन्स चला रही है. यहां तक कि शराबियों को पकड़ने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल कर रही है. बिहार के हाजीपुर में भी पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. पुलिस सुनसान इलाको में ड्रोन कैमरे की मदद से शराब के अवैध अड्डों तक पहुंच रही है. इतना ही नहीं पुलिस का ड्रोन देखकर आरोपी भागते दिखे. हाजीपुर के दियारा में सुनसान इलाकों में शराब के अवैध अड्डों पर नजर रखने के लिए लगातार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्रोन कैमरों की मदद से लोकेशन ट्रेस करने के बाद छापेमारी भी की जाती है. ड्रोन की क्रैश लैंडिंग हर रोज की तरह पुलिस ने शुक्रवार को दियारा इलाके में शराब कारोबारियों की तलाश में ड्रोन कैमरा उड़ाया. ड्रोन में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तस्वीर मिली. तो वे भागने लगे. इसके बाद ड्रोन के जरिए उनका पीछा किया गया. इसी दौरान ड्रोन की क्रैश लैंडिंग हो गई. इंस्पेक्टर शंकर सिंह ने बताया, ड्रोन नेटवर्क से बाहर हो गया था. हवा भी बहुत तेज थी. हवा में ड्रोन की दिशा भटक गई और ड्रोन गंगा नदी में गिर गया और कंट्रोल नहीं हो पाया. इसके बाद टीम ड्रोन की तलाश में दियारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाती दिखी. लेकिन देर शाम तक भी ड्रोन नहीं मिल सका.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









