
हाजीपुर: लव ट्राएंगल में लड़के की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ा
AajTak
पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का मामला बताया है. हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने महुआ ताजपुर रोड को पूरी तरह जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.
पटना से सटे बिहार के हाजीपुर में लव ट्राएंगल में एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपियों ने युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का मामला बताया है. हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने महुआ ताजपुर रोड को पूरी तरह जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया गया. मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे राजा को गोली मारे जाने के तुरंत बाद उसके मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया था.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










