
हाजीपुर: थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़की बोली- रेप की शिकायत नहीं, कॉन्स्टेबल से शादी करूंगी
AajTak
बिहार के हाजीपुर के एक थाने में दिनभर प्यार मोहब्बत का बड़ा ड्रामा चला. लड़की फेसबुक पर एक लड़के से मिली और दोनों में प्यार हुआ. लेकिन लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया. फिर क्या था लड़की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और वहां उसने जमकर बवाल काटा.
बिहार के हाजीपुर के एक थाने में दिनभर प्यार मोहब्बत का बड़ा ड्रामा चला. लड़की फेसबुक पर एक लड़के से मिली और दोनों में प्यार हुआ. लेकिन लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया. फिर क्या था लड़की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और वहां उसने जमकर बवाल काटा. लड़की के इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई. लड़की का नाटक दिनभर चलता रहा. (फोटो- संदीप आनंद) सुबह-सुबह लड़की हाजीपुर महिला थाने पहुंची और उसने अपने प्रेमी पुलिस कॉन्स्टेबल पर एक साल से शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगा दिया. जो हाजीपुर के एक थाने में तैनात है. लड़की की इस गंभीर शिकायत पर महिला थाने की SHO ने तुरंत ही आरोपी कॉन्स्टेबल को थाने पर तलब कर लिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











