
'हाउसफुल 5' से हुआ सामना, ओटीटी पर भी हुई रिलीज, फिर भी थिएटर्स में सॉलिड कमाई कर रही ये फिल्म
AajTak
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' काफी विवादों के बाद 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है और इसके सामने थिएटर्स में 'हाउसफुल 5' जैसी बड़ी फिल्म है, तब भी ये सॉलिड कमाई कर रही है.
बीते वीकेंड थिएटर्स में अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का जलवा रहा. इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी से अक्षय ने फाइनली वो कमबैक किया है जिसका इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से कर रहे थे. मगर अक्षय की इस दमदार फिल्म के बीच पहले से थिएटर्स में मौजूद एक फिल्म ने अपने बिजनेस से काफी सरप्राइज किया है.
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' काफी विवादों के बाद 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज को लेकर एक पॉपुलर मल्टीप्लेक्स चेन से हुए विवाद के बाद तय हुआ था कि ये थिएटर्स में आने के दो हफ्ते बाद ओटीटी पर भी आ जाएगी. लेकिन सरप्राइज करने वाली बात ये रही कि ओटीटी पर आने और 'हाउसफुल 5' जैसी बड़ी फिल्म के बीच फंसने के बावजूद 'भूल चूक माफ' ने वीकेंड में सॉलिड कमाई की.
कम स्क्रीन्स पर भी दमदार रही राजकुमार राव की फिल्म अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' जैसी बड़ी फिल्म के आने का सीधा मतलब है कि पहले से चली आ रही या दूसरी छोटी फिल्मों के लिए स्क्रीन्स कम हो जाएंगी. कुछ ऐसा ही 'भूल चूक माफ' के साथ भी हुआ. लेकिन राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म कम स्क्रीन्स पर भी वीकेंड में ठीकठाक कमाई करती रही.
गुरुवार को 1.62 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 'भूल चूक माफ' की कमाई, शुक्रवार को 'हाउसफुल 5' के आते ही घट गई. शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर लगभग 52 लाख रुपये ही रह गया. लेकिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा जंप आया और कमाई बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो गई. संडे को एक बार फिर 'भूल चूक माफ' की कमाई बढ़ी और कलेक्शन 1.23 करोड़ रहा. यानी बीते वीकेंड बेहद कम स्क्रीन्स होने के बावजूद 'भूल चूक माफ' ने 2.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला.
ओटीटी पर आई फिर भी थिएटर में कमाई 'भूल चूक माफ' के मेकर्स पहले थिएटर्स में रिलीज प्लान कर चुके थे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बीच फिल्म की रिलीज टाल दी गई और इसे एक हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए शिड्यूल कर दिया गया. मेकर्स का ये फैसला एक मल्टीप्लेक्स थिएटर चेन के साथ विवाद की वजह बना. इस विवाद का हल ये निकला कि फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज हो मगर दो हफ्ते के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाए.
23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई 'भूल चूक माफ' को मिक्स रिव्यू मिले मगर ऑडियंस को फिल्म पसंद आ गई. इसका नतीजा ये हुआ कि दो हफ्ते में ही इस फिल्म ने 68 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया. अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर आने के बावजूद ये अपने हिस्से की गिनी-चुनी स्क्रीन्स पर दमदार कमाई कर रही है और तीसरे वीकेंड में इसने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है. रिपोर्ट्स के हिसाब से करीब 50 करोड़ के बजट में बनी राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











