
हाई हील्स में सैन्य परेड में हिस्सा लेंगी इस देश की महिला सैनिक, सरकार पर भड़के लोग
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा अगले महीने होने वाली परेड में सेना के जूतों के बजाय महिला सैनिकों को ऊंची एड़ी वाले सैंडल्स में मार्च करने की योजना बनाई गई है जिसपर लोग अब भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
सोवियत संघ के पतन के बाद आजादी के 30 साल पूरे होने के मौके पर यूक्रेन में 24 अगस्त को एक सैन्य परेड आयोजित करने की तैयारी हो रही है. लेकिन अब इस परेड को लेकर वहां विवाद छिड़ गया है. विवाद रक्षा मंत्रालय के एक फैसले को लेकर हो रहा है. (सभी तस्वीरें - getty) बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा अगले महीने होने वाली परेड में सेना के जूतों के बजाय महिला सैनिकों से ऊंची एड़ी वाले सैंडल्स में मार्च कराने की योजना बनाई गई है, जिसपर लोग अब भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. संसद के एक विपक्षी सदस्य इरिना गेराशचेंको ने कहा कि यह महिलाओं के प्रति समानता नहीं बल्कि लैंगिक भेदभाव है. वहीं ऊंची एड़ी वाली सैंडल्स को लेकर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ऐसे जूते नियम-पोशाक वर्दी का हिस्सा हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












