
हाईवे पर भयानक हादसा: मार्बल से भरा कंटेनर पलटा..पिचक गई कार, चार की मौत
AajTak
कंटेनर गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद राजमार्ग पर कोहराम मच गया. कार सवार सभी लोग जोधपुर से अहमदाबाद बैठक में जा रहे थे.
पश्चिमी राजस्थान के पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर चलती हुई कार पर मार्बल से भरा कंटेनर गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद राजमार्ग पर कोहराम मच गया. कार सवार सभी लोग जोधपुर से अहमदाबाद बैठक में जा रहे थे. (रिपोर्ट- भारत जोशी) दरअसल, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि हादसा गुड़ा एंदला थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालराई गांव के पास हुआ. उस समय जोधपुर से कार में सवार होकर चार लोग अहमदाबाद जा रहे थे. बालराई के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कट से मार्बल से भरे ट्रेलर का चालक यू टर्न से कार को ओवरटेक कर रहा था. उसी दौरान कंटेनर असंतुलित हो गया और वह कार पर जा गिरा. इससे कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











