
हाईवे पर बेकाबू हुई कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को मारी टक्कर, 3 की मौत, VIDEO
AajTak
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा हुआ है. यहां हाईवे पर बेकाबू हुई एक कार ने रॉन्ग साइड में घुसकर सामने से आ रही दूसरी कार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां हाईवे पर चल रही एक कार बेकाबू हो गई और लेन तोड़कर दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.
यह घटना ईस्ट गोदावरी जिले के देवरापल्ली मंडल की है. यहां दोपहर करीब दो बजे बेकाबू हुई कार दूसरी लेन में घुस गई और सामने से आ रही गाड़ी में घुस गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सामने से आ रही कार का ड्राइवर अचानक हैरान रह गया, जब उसने देखा कि हाईवे पर उल्टी दिशा में कार आ रही है.
इस दौरान उसने अपनी गाड़ी का स्टीयरिंग भी इधर-उधर किया, लेकिन जो गाड़ी बेकाबू हुई थी, उसने सामने से आकर ही टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया, "मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे देवरापल्ली मंडल में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा का शिकार हुई गाड़ियों में कुल 11 लोग थे. जिनमें पहली कार में 7 और दूसरी कार में 4 लोग सवार थे. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
पुलिस ने बताया कि कि इस हादसा को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








