
हस्तरेखा: धनी होने के संकेत देता है हाथ की इन 3 रेखाओं से बना ट्रायंगल
AajTak
हस्तशास्त्र (Palmistry) के अनुसार हाथ की मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और बुध रेखा से मिलकर बनने वाले त्रिकोण को सेविंग ट्रायंगल कहा जाता है. जिन लोगों के हाथ में ये ट्रायंगल या त्रिकोण बनता है उनका बैंक बैलेंस अच्छा होता है यानी धनी होते हैं.
हस्तशास्त्र (Palmistry) के अनुसार हाथ की लकीरों से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं को समझा जा सकता है. मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और बुध रेखा से मिलकर बनने वाले त्रिकोण को सेविंग ट्रायंगल कहा जाता है. जिन लोगों के हाथ में ये ट्रायंगल या त्रिकोण बनता है उनका बैंक बैलेंस अच्छा होता है यानी धनी होते हैं. हस्तरेखा शास्त्र (Hast Rekha Shastra) के अनुसार हाथ के मध्य में मंगल क्षेत्र की ओर भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क रेखा के संयोग से बनने वाला त्रिकोण जितना बड़ा होता है, इतनी अधिक सेविंग्स होती है. ऐसे व्यक्ति के पास भूमि, भवन और वाहन समेत पर्याप्त साधन होते हैं. बैंक अकाउंट का ग्राफ बढ़ता रहता है. यह त्रिकोण बुध रेखा के प्रभाव से व्यापारिक कुशलता के साथ धनी बनाता है. जबकि मस्तिष्क रेखा का संयोग व्यक्ति को चतुराई से लाभ अर्जित करने में सहायक होता है. वहीं, भाग्य रेखा का संयोग सौभाग्य और सकारात्मकता को बढ़ाता है. इन तीनों का साझा प्रभाव व्यक्ति को जीवन में धनवान और संग्रहकर्ता बनाता है. ऐसे लोग आजीवन सुख सुविधाओं से जीवन यापन करते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












