हवन-पूजा, तमिलनाडु से आएंगे 20 संत, विपक्ष के नेता का भी संबोधन... नई संसद के उद्घाटन का पूरा कार्यक्रम
AajTak
देश में नई संसद बिल्डिंग का 28 मई को उद्घाटन होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. पीएम ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. इस कार्य के लिए राज्यसभा और लोकसभा ने 5 अगस्त 2019 को आग्रह किया था. इस बीच नई संसद के उद्घाटन का संभावित कार्यक्रम सामने आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद की नई और शानदार इमारत का उद्घाटन करेंगे. लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम में ज्यादातर विपक्षी पार्टियां नहीं होंगी. अब तक 20 विपक्षी पार्टियां नई संसद के उद्घाटन के बहिष्कार का ऐलान कर चुकी हैं. विपक्ष की दलील है कि नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए ना कि प्रधानमंत्री को. वहीं बीजेपी विपक्ष की दलीलों को बेबुनियाद करार दे रही है.
इस बीच नए संसद भवन के उद्घाटन का संभावित कार्यक्रम सामने आया है. इसमें बताया गया है कि कितने बजे क्या कार्यक्रम होगा और संसद का उद्घाटन कार्यक्रम कितने घंटे चलेगा. हालांकि उद्घाटन का आधिकारिक कार्यक्रम आना अभी बाकी है. आइए जानते हैं 28 मई को होने वाले संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन का संभावित कार्यक्रम-
- सुबह 7:30 से 8:30 बजे हवन और पूजा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे. - 8:30 से 9 बजे के बीच लोकसभा के अंदर सेंगोल को वैधिक रीति-रिवाज से स्थापित किया जाएगा. इसके लिए तमिलनाडु के मठ से 20 स्वामी मौजूद रहेंगे. - 9 से 9:30 बजे प्रार्थना सभा आयोजित होगी. इसमें शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत मौजूद रहेंगे. - दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा. -इस दौरान दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी.- इसके बाद डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा हरिवंश, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ेंगे. - राज्यसभा में विपक्ष के नेता का भी संबोधन होगा.- लोकसभा स्पीकर का भी संबोधन होगा. - इसके बाद सिक्के और स्टांप रिलीज किए जाएंगे. - आखिरी में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा और दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा.
1200 करोड़ में बनकर तैयार हुई नई संसद
पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. इस कार्य के लिए राज्यसभा और लोकसभा ने 5 अगस्त 2019 को आग्रह किया था. इसकी लागत 861 करोड़ रुपये आंकी गई थी. हालांकि बाद में इसके निर्माण की कीमत 1,200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. चार मंजिला संसद भवन में 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











