
हल्ला बोल: Purvanchal Expressway का हुआ उद्घाटन, फर्राटा भरने लगी UP की सियासत
AajTak
पीएम मोदी ने पूर्वांचल को बड़ी सौगात दी है. 341 किलो मीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जो यूपी के नौ जिलों को जोड़ेगा. बीजेपी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सूबे के विकास की पहचान बता रही है लेकिन विरोधी इसे चुनावी तोहफा बता रहे हैं. जितना दिलचस्प पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम रहा उतनी ही दिलचस्प पूर्वांचल को लेकर हो रही सियासत भी है. देश को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया पर एक के बाद एक कई वार किए. ये सबको पता है कि पूर्वांचल की ताकत यूपी में सत्ता दिलाने वाली ताकत है. देखिए हल्ला बोल का ये एपिसोड.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











