Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
हर 24 घंटे में ₹38 करोड़ की हो जाती है ठगी! अब ये उपाय अपनाने जा रही सरकार, AI की ली जाएगी मदद

हर 24 घंटे में ₹38 करोड़ की हो जाती है ठगी! अब ये उपाय अपनाने जा रही सरकार, AI की ली जाएगी मदद

AajTak
Thursday, March 05, 2026 08:37:41 AM UTC

भारत में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है. हर 24 घंटे में करीब 38 करोड़ रुपये की ठगी हो रही है. I4C, RBI और AI आधारित सिस्टम के जरिए सरकार इसे रोकने की कोशिश कर रही है. जानिए सरकार की ये तमाम कोशिशों कैसे अमल में लाई जा रही हैं. पढ़ें जितेंद्र बहादुर सिंह की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

Cyber Fraud Prevention India: भारत में साइबर फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और इसके आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. हर 24 घंटे में करीब 38 करोड़ रुपये साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों से उड़ा ले जाते हैं. यह पैसा आम लोगों की मेहनत की कमाई होती है, जो ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट या अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय ठगी का शिकार हो जाते हैं. हैरानी की बात यह है कि इस बड़ी रकम में से सिर्फ लगभग 8 करोड़ रुपये ही बचाए जा पाते हैं. बाकी पैसा साइबर अपराधियों के खातों में पहुंच जाता है. यह आंकड़ा बताता है कि साइबर अपराधियों का नेटवर्क कितना मजबूत हो चुका है और वे लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं.

हर दिन हजारों शिकायतें  साइबर ठगी के मामलों को लेकर हर दिन हजारों लोग शिकायत दर्ज करा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े साइबर सिस्टम के मुताबिक, हर 24 घंटे में 7000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज होती हैं. इनमें से करीब 6000 शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. जांच में सामने आया है कि इन मामलों में रोजाना करीब 38 करोड़ रुपये की ठगी हो रही है. हालांकि एजेंसियां लगातार पैसा बचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन औसतन सिर्फ 8 करोड़ रुपये ही रिकवर हो पाते हैं. इसका मतलब यह है कि ठगों का नेटवर्क बेहद तेज और संगठित तरीके से काम कर रहा है.

साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर साइबर ठगी से निपटने के लिए गृह मंत्रालय ने एक विशेष साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (Cyber Fraud Mitigation Centre) बनाया है. यह सेंटर 24 घंटे काम करता है और यहां अलग-अलग एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं. इस सेंटर का उद्देश्य जैसे ही किसी साइबर फ्रॉड की जानकारी मिले, तुरंत कार्रवाई करना है. यहां पुलिस, बैंक और टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि मिलकर काम करते हैं. जब किसी फ्रॉड का अलर्ट मिलता है, तो पूरा सिस्टम एक साथ सक्रिय हो जाता है. इस समन्वय के जरिए ठगी की रकम को ट्रांसफर होने से रोकने की कोशिश की जाती है.

24×7 कंट्रोल रूम साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर में एक हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां 24×7 निगरानी रखी जाती है. जैसे ही किसी खाते से संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलती है, तुरंत सायरन बजता है और संबंधित एजेंसियां अलर्ट हो जाती हैं. इसके बाद बैंक और पुलिस मिलकर उस ट्रांजैक्शन को रोकने की कोशिश करते हैं. कई मामलों में खाते को तुरंत फ्रीज कर दिया जाता है. हालांकि ठगों की तेजी के कारण कई बार पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाता है, जिससे रिकवरी मुश्किल हो जाती है.

पांच साल में 55 हजार करोड़ की ठगी गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में साइबर ठगों ने लोगों के खातों से 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है. यह आंकड़ा 2021 से 2025 के बीच का है. इन पांच वर्षों में कुल 6 करोड़ 58 लाख से ज्यादा शिकायतें साइबर फ्रॉड को लेकर दर्ज की गईं. यह संख्या बताती है कि देश में डिजिटल सेवाओं के बढ़ने के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं. हालांकि सरकार और एजेंसियां लगातार इन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं.

2025 में सबसे ज्यादा शिकायतें रिपोर्ट के मुताबिक अकेले 2025 में ही साइबर फ्रॉड के 24 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. यह पिछले सभी वर्षों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. हालांकि इस साल ठगी की रकम थोड़ी कम रही, लेकिन मामलों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई. इससे यह साफ होता है कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ठगों के लिए नए अवसर भी बन रहे हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान की सेजिल मिसाइल से हिल गया इजरायल! देखें ब्लैक एंड व्हाइट

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

हरीश राणा के पैसिव यूथेनेशिया प्रोसेस में लग सकते हैं दो हफ्ते, धीरे-धीरे वापस लिया जाएगा लाइफ सपोर्ट

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

'नमाज रोकने का हक...', रमजान में अल-अक्सा मस्जिद बंद! इजरायल पर भड़के सऊदी-UAE समेत ये मुस्लिम देश

इजरायल ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच रमजान के महीने में अल-अक्सा मस्जिद को 16 दिनों से बंद रखा है. इस बंदी को लेकर मुस्लिम देशों में भारी नाराजगी है. अरब लीग ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और दुनिया के देशों से हस्तक्षेप की अपील की है.

डोनाल्ड ट्रंप के लिए गले की फांस बना 'होर्मुज'? देखें खबरदार

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

सड़क पार कर रहे बाघ को भीड़ ने घेरा, लोग लेने लगे सेल्फी और बनाने लगे वीडियो, वन विभाग लेगा एक्शन

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

'किसी और को भी धन्यवाद देंगे या नहीं...', अखिलेश यादव ने पर्यटन मंत्री को क्यों टोका

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सदन में टोक दिया. गजेंद्र सिंह शेखावत महात्मा बुद्ध की अस्थियों की भारत वापसी को लेकर एक सवाल का जवाब देने के बाद बैठ गए थे.

हॉस्टल की तीन आदिवासी नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, कलेक्टर ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

बीजापुर जिले के गंगालूर गांव स्थित पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति बनाई है जो सात दिन के भीतर रिपोर्ट देगी. मामले को लेकर विधानसभा में भी विपक्ष ने सरकार को घेरा.

दुबई की ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को बड़ा झटका, देखें विशेष

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

'हमारे विधायकों ने धोखा नहीं दिया होता...', बिहार राज्यसभा चुनाव में हार पर छलका तेजस्वी का दर्द

बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव ने विधानसभा से बाहर निकलते ही बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता पाने के लिए धनतंत्र और मशीन तंत्र का सहारा लिया है और वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे.

होर्मुज से शिवालिक लेकर आया हजारों टन LPG, अब मिलेगी आपके किचन को राहत

ईरान–इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर शिवालिक सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है. इसके आगमन से देश में चल रहे एलपीजी संकट से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

भारतीय जहाज शिवालिक कतर से LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, देखें शंखनाद

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

'राहुल गांधी की फोटो लगाओ'. संसद के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे विपक्षी MP से बोले गिरिराज सिंह

आज एक दिलचस्प तस्वीर दिखी. संसद भवन के मकर द्वार पर जब विपक्ष के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. तभी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां पहुंच गए. फिर क्या हुआ? देखें वीडियो.

45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट 'शिवालिक', देखें हल्ला बोल

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

LPG सिलेंडर की कमी से फूड वेंडर्स पर कितना असर? देखें मुंबई मेट्रो

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच भारत को रूसी तेल महंगा पड़ रहा है. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी ने अपने ख़िलाफ़ चल रही कथित झूठी ख़बरों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दायर किया है.

होर्मुज पार करते ही भारत आ रहे जहाजों को मिली मदद, सुरक्षा में तैनात इंडियन नेवी के युद्धपोत

होर्मुज़ स्ट्रेट में तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने तेल-गैस लेकर आने वाले अपने जहाजों को सुरक्षा देने के लिए टास्क फोर्स तैनात किया है.

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज़! पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी तो पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

देश के अलग-अलग हिस्सों में 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज़ बदला हुआ नजर आने वाला है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है.

फेज-1 में BJP की परीक्षा, फेज-2 में TMC का दबदबा... बंगाल चुनाव का पूरा गणित यहां समझें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पहला चरण चुनावी मुकाबले का सबसे अहम चरण माना जा रहा है. आंकड़ों के अनुसार इस चरण में बीजेपी की कई कमजोर सीटें हैं, जबकि दूसरे चरण में टीएमसी की मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र शामिल हैं.

बंगाल-तमिलनाडु के बाद असम में भी बड़ा फेरबदल, 5 जिलों के चुनाव अधिकारी बदले

असम में चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के तारीखों के ऐलान से ठीक एक दिन बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. आयोग ने 5 जिलों के चुनाव अधिकारी तत्काल प्रभाव से बदल दिए हैं. कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदलगुरी के अधिकारी बदले गए हैं.

बैंकॉक से फोटो फ्रेम में छिपाकर लाया लाखों का हाइड्रोपोनिक गांजा, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से फोटो फ्रेम में छिपाकर लाया गया 1.125 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 39.37 लाख रुपये बताई जा रही है. पढ़ें इस बरामदगी की पूरी कहानी.

जिंदगी के लिए नहीं, मौत के लिए AIIMS पहुंचा हरीश... अब बस इंतजार की घड़ी!

गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दभरी कहानी इन दिनों चर्चा में है. सालों तक बिस्तर पर कोमा जैसी स्थिति में रहने के बाद अब उन्हें इच्छामृत्यु की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है.

बंगाल में अफसरों के ट्रांसफर पर ममता बनर्जी का विरोध, चुनाव आयोग के फैसले पर जताई आपत्ति

बंगाल में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस फैसले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हैं और उन्होंने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि इस कदम से संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

राज्यसभा चुनाव: बिहार की पांचों सीटों पर NDA का परचम... जानें 10 राज्यों की 37 सीटों पर क्या रहे नतीजे

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली-मुंबई में गहराया LPG संकट, कई घरों में नहीं बन रहा खाना, 900 का सिलेंडर 4000 में बिक रहा

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

JNU हॉस्टल के मेस में LPG संकट, मेनू में कटौती, महंगा हो सकता है खाना

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में LPG सप्लाई में कटौती का असर अब कैंपस की कैंटीनों और मेस पर साफ दिखने लगा है. गैस की सीमित सप्लाई के कारण कई जगह मेनू में बदलाव किया गया है. इस बीच छात्र संगठनों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है. इस मुद्दे को लेकर मार्च निकालने का ऐलान किया है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us