
हर महीने 5 लाख की सेवा पानी...पंजाब के पूर्व DGP के बेटे हैं घूस मामले में पकड़े गए DIG भुल्लर
AajTak
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. भुल्लर, पंजाब के पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं. आरोप है कि उन्होंने कबाड़ व्यापारी से एक मामले को
पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. भुल्लर पंजाब के पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं. जांच एजेंसी ने मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार करते हुए चंडीगढ़ और मोहाली में छापेमारी की जहां से उनकी अकूत काली कमाई का खुलासा हुआ है. इसमें पांच करोड़ रुपये नकद, डेढ़ किलो सोना, दो लग्जरी गाड़ियों (मर्सिडीज और ऑडी) की चाबियां, 22 कीमती घड़ियां और हथियार बरामद किए गए हैं.
केस सेटल करने के एवज में मांगी थी रिश्वत
सीबीआई के अनुसार, भुल्लर ने कबाड़ व्यापारी आकाश बट्टा से 2023 में दर्ज एक एफआईआर का निपटारा (सेटल) करने के बदले आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा वो हर महीने लाखों रुपये का 'सेवा-पानी' के नाम पर अवैध भुगतान की मांग करते थे. व्यापारी की शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप बिछाया और भुल्लर के करीबी सहयोगी कृष्णु को आठ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
सीबीआई ने रिकॉर्ड की रिश्वत वाली कॉल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने बताया कि ट्रैप के दौरान व्यापारी और भुल्लर के बीच हुई व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग में भुल्लर खुद "8 फड़ने ने 8" कहते सुने गए, जो पंजाबी में आठ लाख रुपये की मांग की पुष्टि करता है. इसके बाद भुल्लर को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया.
जांच में यह भी सामने आया कि यह रिश्वत केवल एक केस "सेटल" करने के लिए नहीं थी, बल्कि हर महीने वसूले जाने वाले 'सेवा-पानी' का हिस्सा थी. सीबीआई ने पूरे मामले में भुल्लर और उनके मिडलमैन कृष्णु पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है. कृष्णु ही उनके नाम पर रिश्वत का पैसा लोगों से वसूल करता था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









