
हर तरफ धमाके, आग और धुएं का गुबार... हमास के हमले के बाद इजरायल का पलटवार
AajTak
इजरायल में शनिवार की सुबह जब लोगों की आंखे खुली तो उन्हें हर तरफ धमाके, शोर और धुएं का गुबार नजर आया. गाजा पट्टी की तरफ से हमास के आतंकियों ने इजरायल पर भीषण रॉकेट हमला कर दिया. फिलिस्तीन की तरफ से इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे गए जिसमें एक महिला की मौत हो गई. इसके बाद इजराइल ने युद्ध का ऐलान कर दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











