'हर घर में हिंदुत्व पहुंच गया तो कुछ लोगों की दुकानें बंद हो जाएंगी', अयोध्या में विपक्ष पर बरसे एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अयोध्या दौरे पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम ने बिना कुछ कहे पिताजी को ना दिया हुआ वचन भी निभाकर 14 साल वनवास काटा. दूसरी तरफ जिस बेटे ने जनता और अपने पिता को जुबान दी थी, उसने सत्ता के लालच में क्या-क्या किया.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं. उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की. उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और कई मंत्री भी मौजूद हैं. यहां प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि बीजेपी और शिवसेना की विचारधारा एक ही है. उन्होंने कहा कि 2 दिन से सभी कार्यकर्ता अयोध्या में मौजूद हैं, उनका धन्यवाद. राम मंदिर हमारी श्रद्धा और आस्था से जुड़ा है. हजारों की संख्या में राम भक्त यहां आए हैं. 500 साल के इंतजार के बाद बाबासाहेब ठाकरे और करोड़ों भक्तों का सपना पूरा हो गया है.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज मंदिर के स्तंभ और छत भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख आश्चर्य हो रहा है. ये सब पीएम मोदी की शुरुआत और नेतृत्व है. सीएम योगी की निगरानी में पूरा काम हो रहा है. भगवान राम की कृपा से हमें पार्टी का नाम और धनुष बाण मिला है, इसलिए हम सभी मंत्रियों के साथ यहां रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे, संजय राउत बोले- 'हमारी नकल कर रहे हैं'
महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि अयोध्या यात्रा को मैं कभी जिंदगी में भूल नहीं पाऊंगा. पहले में नियोजन करने आता था, आज कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नियोजन किया है. जो इतना भव्य आयोजन हुआ. आज हमारी पूरी सरकार यहां मौजूद है. मेरे सहयोगी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आए, संत महंतों का आशीर्वाद और सरयू आरती का भी दर्शन होगा. राम मंदिर और अयोध्या बीजेपी और शिवसेना के लिए राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि हमारी आस्था का विषय है.
'कुछ लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी होती है'
एकनाथ शिंदे ने कहा कि अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है. लाखों करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी के साथ मंदिर मिलने जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जिन्हें तकलीफ भी होती है, जो जानबूझकर ऐसा करते हैं, उन्हें हिंदुत्व की एलर्जी होती है. आजादी के बाद से कुछ लोग हिंदुत्व को लेकर गलतफहमी फैला रहे थे, आज भी कर रहे हैं. हमारा हिंदुत्व सबको साथ में लेकर चलने वाला है. कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व अगर हर घर में पहुंच गया तो उनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो जाएंगी. 2014 में जो सरकार पीएम मोदी के कारण हिंदुत्व की बनी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









