
हर घर में दो सिलेंडर... डेढ़ करोड़ घरों में PNG कनेक्शन, जानिए देश में कुल कितने हैं LPG सिलेंडर?
AajTak
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार देश में करीब 33 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं. अधिकतर घरों में दो सिलेंडर होते हैं, इस हिसाब से देश में LPG सिलेंडर कुल संख्या करीब 66 करोड़ तक हो सकती है.
युद्ध की वजह से कई देशों में तेल और गैस की किल्लतें बढ़ती जा रही हैं. भारत संकट से पहले अलर्ट हो गया है, और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार का कहना है कि देश के लोग घबराएं नहीं, फिलहाल तेल और गैस को लेकर कोई संकट नहीं है.
दरअसल, 140 करोड़ आबादी वाले देश भारत तेल और रसोई गैस के लिए काफी हदतक दूसरे देशों पर निर्भर है. यानी सीधा रसोई से जुड़ा हुआ मामला है, गैस की किल्लत की खबर से लोग परेशान हैं. लेकिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात पर नजर बनाए हुए हैं, और जरूरी आदेश दे रहे हैं, ताकि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत न हो.
केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार देश में करीब 33 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं. अधिकतर घरों में दो सिलेंडर होते हैं, इस हिसाब से देश में LPG सिलेंडर कुल संख्या करीब 66 करोड़ तक हो सकती है. इनमें से बड़ी संख्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए कनेक्शनों की है, जिससे ग्रामीण और गरीब परिवारों तक भी रसोई गैस की पहुंच बढ़ी है. इसके अलावा देश में कमर्शियल सिलेंडर की संख्या भी करोड़ों में है.
देश में 33 करोड़ गैस कनेक्शन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में देश में LPG कनेक्शनों की संख्या लगभग 14.5 करोड़ थी. पिछले 10 वर्षों में यह संख्या करीब दोगुनी होकर 33 करोड़ तक पहुंच गई है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करीब 10.4 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त या सब्सिडी वाले LPG कनेक्शन दिए गए हैं. गांव-गांव तक रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए देशभर में गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार किया गया है.
दूसरी ओर, शहरों में पाइप के जरिए घरों तक गैस पहुंचाने की व्यवस्था यानी PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल देश में करीब 1.5 करोड़ घरों में PNG कनेक्शन उपलब्ध हैं. यह सुविधा मुख्य रूप से महानगरों और बड़े शहरों में उपलब्ध है, जहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाई जाती है.

Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.

Guru Margi 2026: आज सुबह 8:58 बजे देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे और 2 जून 2026 तक सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में गुरु का मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, धन और भाग्य पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.

ईरान युद्ध के कारण पूरे विश्व में कच्चे तेल और नैचुरल गैस की आपूर्ति में बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. विश्व की अधिकांश आबादी खाना पकाने के लिए LNG और LPG गैसों पर निर्भर है. भारत में लाखों एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन हैं, जिसके चलते अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता रहा तो रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. देखें वीडियो.

हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









