
अब यही देखना बचा था... महिला ने बनाई बटर चिकन आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग
AajTak
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बटर चिकन आइसक्रीम बनाते दिखाई दे रही है. इस अजीब सी रेसिपी का वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जताते दिखे.
बटर चिकन आइसक्रीम बनाने की विधि बताने वाली एक फूड व्लॉगर का वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों को गुस्सा दिला रहा है. लोग यह कहते नजर आए कि इसने बटर चिकन को भी बर्बाद कर दिया. कई लोग इसे देखकर बटर चिकन नहीं खा पाएंगे.
इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें खाने के मजेदार आयटम बनाने की रेसिपी बताई जाती है. इन्हें देख लोग खान बनाने को भी इंस्पायर्ड होते हैं. वहीं व्यूज के चक्कर में कुछ लोग अच्छे-भले खाने की भी ऐसी तैसी कर देते हैं और उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है.
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बटर चिकन आईसक्रीम बनाने की विधि बताते दिख रही है. इस अजीब रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर जूलियट मोरेनो ने शेयर किया है, जिन्होंने भारत के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक, बटर चिकन को अपने एक्सपेरिमेंट के लिए चुना. उन्होंने इसे फ्रोजन डेजर्ट का नया रूप देने की कोशिश की.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @itsmejuliette नाम के हैंडल से उन्होंने बटर चिकेन आइसक्रीम बनाने वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मोरेनो अपनी रेसिपी समझाती हैं और बताती हैं कि यह बचे हुए बटर चिकन का इस्तेमाल करने का एक शानदार तरीका है.
यह भी पढ़ें: ये क्या करके मानेंगे... अब बना दिया सिगरेट का पकौड़ा, वीडियो वायरल
वह सबसे पहले एक कटोरे में करी का एक बड़ा हिस्सा निकालती हैं. फिर उसमें हेवी क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी मिलाती हैं. इसके बाद पूरे मिश्रण को तब तक ब्लेंड करती है, जब तक चिकन के टुकड़े पूरी तरह पीस न जाएं. इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद, इसे रात भर के लिए फ्रीजर में रख देती हैं. फिर उसे आइसक्रीम मेकर में फेंटकर उसे कोन में डालती हैं और बताती है कि यह मेरा नया पसंदीदा आईसक्रीम है.

Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.

Guru Margi 2026: आज सुबह 8:58 बजे देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे और 2 जून 2026 तक सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में गुरु का मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, धन और भाग्य पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.

ईरान युद्ध के कारण पूरे विश्व में कच्चे तेल और नैचुरल गैस की आपूर्ति में बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. विश्व की अधिकांश आबादी खाना पकाने के लिए LNG और LPG गैसों पर निर्भर है. भारत में लाखों एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन हैं, जिसके चलते अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता रहा तो रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. देखें वीडियो.

हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









