
'हर गरीब तक सुविधा पहुंचाना लक्ष्य', ओडिशा में 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हर गरीब तक सुविधा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है. ये सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है. इस मौके पर पीएम मोदी ने BSNL के 97,500 से अधिक 4G टॉवर का उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा के झारसुगुड़ा में टेलीकॉम, रेलवे और उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के 8 IIT के विस्तार की आधारशिला रखी. जिससे अगले 4 साल में 10,000 नए छात्रों के लिए जगह बनेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने BSNL की स्वदेशी तकनीक से बने 97,500 से अधिक 4G टेलीकॉम टॉवरों का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने संबलपुर शहर में 5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया, जिसकी लागत 273 करोड़ रुपये है.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य है कि हर गरीब तक सुविधाएं पहुंचें.
बता दें कि ये प्रधानमंत्री मोदी की ओड़िशा में पिछले 15 महीनों में छठी यात्रा है, जब से राज्य में भाजपा ने जून 2024 में सत्ता संभाली है. झारसुगुड़ा में उनकी यह यात्रा 7 साल बाद हुई है. वे आखिरी बार 22 सितंबर 2018 को राज्य के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आए यहां थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








