
'हर अच्छे काम का विरोध, वो ना काम करेंगे ना करने देंगे...' PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है. विपक्ष ने संसद भवन की नई इमारत का विरोध किया. शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल नहीं बनाए. विपक्ष स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया. उन्होंने सरदार पटेल को नमन नहीं किया. वो ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है. विपक्ष ने संसद भवन की नई इमारत का विरोध किया. शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल नहीं बनाए. विपक्ष स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया. उन्होंने सरदार पटेल को नमन नहीं किया. वो ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे.
यह बातें पीएम मोदी ने 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के दौरान कहीं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. बता दें कि 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पीएम ने देश भर के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए लोकार्पण और शिलान्यास किया है, जिसके बाद से देश के कई रेलवे स्टेशनों की सूरत बदली गई है. इस बार का पुनर्विकास अब तक का सबसे बड़ा कायाकल्प रहने वाला है. ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, इनके विकास में 24,470 करोड़ की लागत निर्धारित की गई है.
उन्होंने आगे कहा,'नॉर्थ ईस्ट में रेलवे के विस्तार को भी हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी है. हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा. अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक एक बेहतर एक्सपीरियंस देने का प्रयास है. आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है. वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है, भारत को लेकर दुनिया का रवैया बदला है. भारत विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है. अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है. नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं. इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है.'
बारिश के पानी को किया जाएगा री-यूज
रेलवे स्टेशन पर हर घंटे ढेरों कचरा जमा हो जाता है. पुनर्विकास परियोजना के तहत इसे डंप करने की जगह री-साइकल करने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा बारिश के पानी को भी स्टोर करके इस्तेमाल में लिया जाएगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









