
हरियाणा: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल
AajTak
फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान झूला के टूटने से बड़ा हादसा हुआ. झूला टूटते ही अफरातफरी मच गई और मौके पर मौजूद कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल है. कुल छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं.
हरियाणा फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मेले में लगी झूला अचानक टूट गया, जिससे वहां भीड़ में हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त झूले के आस-पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूला टूटते ही चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा लगभग छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसे की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त, पर्यटन विभाग के एमडी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी ताकि और किसी अनहोनी से बचा जा सके और राहत कार्य में कोई बाधा न आए. घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: Surajkund Mela 2026: शॉपिंग लवर्स के लिए जन्नत है सूरजकुंड मेला, घर ले आएं ये चीजें, देख जल जाएंगे पड़ोसी!
यह दुर्घटना मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. याद रहे, इससे पहले भी सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में तेज हवा के कारण एक गेट गिरने की घटना हुई थी, जो सुरक्षा में चूक का उदाहरण है. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं मेले की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रही हैं.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







