
हरियाणा में 49 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य... आम आदमी पार्टी ने तैयार की अभियान की रूपरेखा
AajTak
प्रेस वार्ता में हरियाणा में शुरू किए गए 'परिवार जोड़ो अभियान' के बारे में भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि, अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 49 लाख परिवारों के पास आम आदमी पार्टी पहुंचेगी. लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है.
आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए साथ ही पार्टी की रणनीति शेयर की. डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि भिवानी में 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने उन्हें संगठन की जानकारी दी.
'परिवार जोड़ो अभियान' की दी जानकारी प्रेस वार्ता में हरियाणा में शुरू किए गए 'परिवार जोड़ो अभियान' के बारे में भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि, अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 49 लाख परिवारों के पास आम आदमी पार्टी पहुंचेगी. लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के घर जाकर उनके मुद्दे सुनने का काम करेगी और दिल्ली व पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.
'प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी' उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने में लगी हुई है. उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल राजनीतिक पार्टी नहीं है, आम आदमी पार्टी एक मूवमेंट है. ये मूवमेंट, इट्स मूवमेंट फॉर द पीपल्स, बाय द पीपल्स है. उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी के 4000 पदाधिकारियों के अलावा हजारों कार्यकर्ता ऐसे हैं जो बिना पद के भी कार्य कर रहे हैं. परिवार जोड़ो अभियान बाद हर गांव में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी. कमेटी के अंदर 36 बिरादरी का ध्यान रखा जाएगा और कम से कम दो महिलाएं व तीन युवाओं को शामिल किया जाएगा. कमेटी बनने के बाद सचिव स्तर का पदाधिकारी उसकी निगरानी करेगा.
दिल्ली-पंजाब में मुफ्त बिजली तो पंजाब में क्यों नहीं उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने कहा कि आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी एक भी मेंबर न होने के बावजूद विपक्ष की अहम भूमिका निभा रही है. सरकार की तरफ से जब भी कोई गलत नीति बनती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उस नीति का विरोध करते हैं. प्रदेश के लोग बिजली के महंगे बिलों से परेशान हैं. आम आदमी पार्टी ने 9 जुलाई को बिजली आंदोलन का आगाज किया था. सभी विधानसभा के हर गांव में जाकर बताया कि दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जा रही है तो हरियाण में क्यों नहीं. इस आंदोलन से प्रदेश के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली.
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में परिवार जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर घर घर जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है. जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को देख लिया, अब 2024 में प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








