
हरियाणा में मजदूर की हत्या तो महाराष्ट्र में बुजुर्ग की ट्रेन में पिटाई... बीफ के शक पर भीड़ ने की क्रूरता की हदें पार
AajTak
हरियाणा के चरखी-दादरी में भीड़ ने पीड़ित को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई, जबकि महाराष्ट्र में भीड़ ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की. दोनों घटनाओं में पुलिस एक्टिव हुई. हरियाणा में जहां पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है और 2 नाबालिगों को पकड़ा है, उधर, महाराष्ट्र के धुले में आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
देश के 2 अलग-अलग राज्यों से हैरान करने वाली 2 घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना दिल्ली से सटे हरियाणा तो दूसरी घटना महाराष्ट्र में हुई. दोनों घटनाओं में एक बात कॉमन है, वो ये कि बीफ के शक पर भीड़ ने क्रूरता की हदें पार कर दीं. एक तरफ भीड़ ने पीड़ित को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में भीड़ ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की. दोनों घटनाओं में पुलिस एक्टिव हुई. हरियाणा में जहां पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है, और 2 नाबालिगों को पकड़ा है, उधर, महाराष्ट्र के धुले में आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
सबसे पहले बात करते हैं हरियाणा की. चुनावी राज्य हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि गौरक्षक समूह के लोगों ने बीफ खाने के शक में पीड़ित को जमकर पीटा. हालांकि इस मामले में पुलिस ने गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 2 नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए हैं.
चरखी-दादरी की घटना पर क्या बोले सीएम सैनी?
इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान भी सामने आ गया है. उन्होंने 27 अगस्त की इस घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया. उन्होंने कहा कि हमने गौमाता की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है. इसके लिए कोई समझौता नहीं है. लोगों के मन में गौमाता के लिए आस्था है. उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. जब ऐसी कोई सूचना आती है, तो गांव के लोग प्रतिक्रिया करते हैं. सीएम सैनी ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देता हूं कि लिंचिंग की ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और नहीं होनी चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या जैसी बातें कहना सही नहीं है.
पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया, 2 नाबालिग भी पकड़े
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बंगाल के रहने वाले 20 साल के साबिर मलिक पर बीफ खाने के शक में हमला किया था. पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल के रूप में की है. उन्होंन कहा कि घटना के दिन आरोपियों ने साबिर मलिक को खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और वहां उसकी पिटाई की. कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपी मिलकर पीड़ित साबिर मलिक को दूसरी जगह ले गए और दोबारा उसके साथ मारपीट की. जिससे उसकी मौत हो गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









