
हरियाणा में भी मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म, पहले लग रहा था 500 रुपये का जुर्माना
AajTak
कोरोना के मामलों में तेज गिरावट से राहत है. ऐसे में कई राज्य अब कोरोना नियमों में ढील देने लगे हैं. इसी बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में मास्क की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ये फैसला पहले ही लिया जा चुका है.
कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट से लोगों को अच्छी खासी राहत है. ऐसे में कई राज्यों में कोरोना नियमों में ढील दी जाने लगी है. इसी कड़ी में आज हरियाणा में भी अब मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. पहले राज्य में सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगता था.
उधर, DDMA ने भी दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर जुर्माना न वसूलने का फैसला किया है. दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था. DDMA के सूत्रों के मुताबिक, जुर्माना वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लोग मास्क का इस्तेमाल बंद कर दें, कोरोना के उचित व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नहीं लेने का फैसला किया गया था. इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वापस लिया गया था.
इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 2 अप्रैल से सभी कोरोना प्रतिबंधों को भी हटाने का फैसल किया है. इसमें मास्क की अनिवार्यता खत्म करना भी शामिल है. वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है. राज्य में कोरोना के केस में लगातार हो रही कमी के चलते ये फैसला लिया गया है. हालांकि भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर प्रोटोकॉल को मानने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








